भागलपुर विधानसभा के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन

भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे ने अपने आदमपुर स्थित बैंक कॉलोनी के निजी आवास पर भागलपुर विधानसभा के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. चौबे ने अपने संदेश में कहा कि इन मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण से इस बार भागलपुर विधानसभा में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के ये नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करेंगे और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

भागलपुर विधानसभा के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन

विशेष रूप से सम्मानित मंडल अध्यक्ष:

चंपानगर: अमृत लाल

शीतकंठ नीरज: आशीष कुमार सिंह

विजय मित्रा: निरंजन चंदवंशी

ईश्वर नगर: दीपक कुमार शाह

तिलकामांझी: सोमनाथ शर्मा

श्री नारायण शाह नगर: उमा भूषण तांती

जगदीशपुर: हर्ष उत्सव झा

डॉ. चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन महापर्व चल रहा है, और इस अभियान में भागलपुर जिला ने राज्य में सबसे अधिक सदस्यता अभियान पूरा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि भागलपुर विधानसभा ने पूरे बिहार में सबसे अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। डॉ. चौबे ने अपने रेफरल कोड से अब तक लगभग 26,000 नए सदस्य बनाए हैं, जो बिहार के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अपार समर्थन का परिणाम है। इन नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन सशक्त होगा और चुनावी तैयारियां प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगी।

अभिनंदन समारोह के दौरान उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:

अभय घोष, सोनू देव कुमार पांडे, अनूप लाल शाह, पूनम भगत, संजय भगत, पंकज सिंह, शशि मोदी, बबन मिश्रा, बदल तिवारी, मुन्ना सिंह, सुधीर चौधरी, रंजीत सिन्हा, चंदन ठाकुर, मुकेश मिश्रा, मनोज हरि, राजकुमार, मनीष कश्यप, गौरव जयसवाल, ब्रजेश शाह, रोहित पांडेय, रामनाथ पासवान, नीरज कुमार, अभिषेक मिश्रा, सूरज जायसवाल, अनुज झा, निक्कू चौबे, अश्वनी जोशी, मोंटी, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता।

डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि यह आयोजन कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लिट्टी-चोखा के रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *