छत्तीसगढ़: नक्सलियों का बड़ा हमला, नौ शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया जिसमें आठ जवानों समेत नौ लोग शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया, इस विस्फोट में जवानों के शरीर टुकड़ों में बंट गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान शहीद हो गए हैं तथा वाहन चालक की भी मौत हो गई। सुरंग में लगभग 100 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

दो वर्षों में सबसे बड़ा नक्सली हमला

आईजी ने कहा, डीआरजी दंतेवाड़ा के जवान एक संयुक्त अभियान के बाद स्कॉर्पियो में लौट रहे थे। बस्तर आईजी ने बताया कि संयुक्त ऑपरेशन दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर का था। पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि राज्य पुलिस की इकाई डीआरजी पर माओवादी हमला पिछले दो वर्षों में सुरक्षाकर्मियों पर नक्सलियों द्वारा किया गया सबसे बड़ा हमला है।

  • Related Posts

    गयाजी पहुंचे प्रवीण तोगड़िया! विष्णुपद में माथा टेक कर बंगाल फतह का दावा; बोले- “लोकतंत्र में बहुमत का फैसला सर्वोपरि, बंगाल में हिंदू ही जीतेगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *