PK की गिरफ्तारी पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-ऐसे लोग आते जाते रहेंगे

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। पीके की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक दलों की बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा है।

दिलीप जायसवाल ने पीके पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं और उनकी राजनीति लंबी नहीं चलती। उन्होंने कहा प्रशांत किशोर गैर-कानूनी तरीके से अनशन कर रहे थे, प्रशासन ने उचित एक्शन लिया है।

बता दें कि प्रशांत किशोर की आज अहले सुबह गिरफ्तारी की गई है। वह प्रतिबंधित स्थल के पास धरना दे रहे थे। वहीं पुलिस ने इस मामले में 43 लोगों को गिरफ्तार किया है और 15 गाड़ियों को पकड़ा है। 43 लोगों में से 30 लोग की पहचान हुई है। वह इस धरना प्रदर्शन में पांच लोग पटना के विभिन्न जिलों से है, जबकि चार लोग राज्य से बाहर के भी हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात; ड्रोन से हो रही निगरानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *