भाजपा युवा नेता डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे के द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन समारोह आयोजित

भागलपुर, 06 जनवरी 2025: भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे के द्वारा भागलपुर विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह समारोह 06 जनवरी 2025 (सोमवार) को दोपहर 3:00 बजे डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे के निजी आवास, आदमपुर, भागलपुर में आयोजित होगा। इस आयोजन का उद्देश्य मंडल अध्यक्षों के समर्पण और योगदान को सम्मानित करना है।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

डॉ. चौबे ने सभी मंडल अध्यक्षों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से समारोह में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर संग्रहालय में ‘नवग्रह वाटिका’ की शुरुआत, कलाकारों ने प्रकृति और संस्कृति को रंगों में किया जीवंत

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में हर महीने सजेगी ‘मंजूषा हटिया’, लोक कलाकारों को मिलेगा नया मंच और कला प्रेमियों को अनूठा अनुभव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *