बिहार में DSP का हुआ डिमोशन, फिर से बना दिया गया इंस्पेक्टर, पुलिस मुख्यालय ने बताई वजह

पटनाः बिहार पुलिस के एक डीएसपी (DSP) को वापस इंस्पेक्टर बना दिया गया है। दरअसल, पुलिस इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव का डीएसपी प्रमोशन रद्द हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस प्रमोशन के रद्द किए जाने की वजह बता दी है।

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि राम एकबाल प्रसाद यादव के विरुद्ध गया जिले में विभागीय कार्यवाही संचालित है। इसलिए उन्हें यह पद नहीं मिल सकता है। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने डीएसपी की सेवा को वापस कर दिया है। बता दें कि इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव को 2024 में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में प्रोन्नति दी गई थी। करीब छह महीने बाद उनकी प्रोन्नति वापस ले ली गई है और उन्हें वापस इंस्पेक्टर बना दिया गया है।

बता दें कि साल के अंत में बिहार पुलिस के कई इंस्पेक्टरों को प्रमोशन दिया गया और वे डीएसपी के पद पर नियुक्त हुए है।

  • ये भी पढ़े..

    सबौर के पीएम श्री इंटर गर्ल्स स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *