बिहार में आज भी घना कोहरा छाया रहेगा

पटना। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सुबह के समय प्रदेश घने कोहरे की चपेट में रहेगा। इस दौरान उत्तर पूर्व भाग के अधिकांश जिलों में अति घना कोहरा छाया रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं दक्षिण, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों के अधिकांश जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं जबकि बक्सर, कैमूर और सारण जिले के एक या दो स्थानों पर शीत दिवस रहने की संभावना है।

अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। जिस कारण लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलने के आसार हैं।

शनिवार को पटना सहित 27 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और 32 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा रहा।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *