अगर आप रोज 1 संतरा खाते हैं तो इन बीमारियों से होगा बचाव, शरीर को मिलेगा ये जरूरी विटामिन

संतरा खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। तभी आपने कुछ लोगों को देखा होगा कि पूरे साल संतरा खाते हैं या फिर इसका जूस पीते हैं। दरअसल, इसके पीछे एक बड़ा कारण है संतरे में पाया जाने वाला विाटमिन सी और और फिर इसके कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स। इतना ही नहीं संतरा (orange benefits for health) आपके लिवर और किडनी के लिए भी हेल्दी है और ये शरीर में डिटॉक्सीफिकेशन को तेज करता है और शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 रोज 1 संतरा खाने के फायदे-benefits of 1 orange a day in hindi

1. बीपी कंट्रोल करने में मददगार

रोज 1 संतरा खाना आपको बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को हाई बीपी की दिक्कत है उनके लिए भी ये फायदेमंद है।  दरअसल, संतरे पोटेशियम का सेवन 14% तक बढ़ा सकते हैं। पोटेशियम जरूरी है क्योंकि यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को आराम देने और खोलने में मदद कर सकता है, जो हाई बीपी को रोकने में मदद कर सकता है। इसलिए दिल के मरीज रोज 1 संतरा खाएं।

2. पेट के लिए हेल्दी है

रोज 1 संतरा खाना आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों से बचा सकता है। इसका फाइबर आपके पाचन तंत्र तेज करने और वेट बैलेंस करने में मदद कर सकता है। संतरे में मौजूद फाइबर का आधा हिस्सा घुलनशील फाइबर होता है, जो एक जेल पदार्थ बना सकता है जो पाचन को धीमा कर देता है। इससे न सिर्फ भूख कंट्रोल होती है बल्कि, डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है।

3. विटामिन सी से भरपूर

संतरा विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है। विटामिन सी कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देकर आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है, आपके शरीर में आयरन की कमी को रोकता है। इसके अलावा विटामिन सी इम्यूनिटी बीस्टर भी है और आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है।

4. फोलेट से भरपूर

संतरा फोलेट यानी बी9 से भरपूर है जो कि डीनए बनाने में मददगार है। ये न सिर्फ सेल्स और न्यूरॉन्स की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार है बल्कि, ये महिलाओं की सेहत के लिए भी अच्छा है। प्रेगनेंसी में भी महिलाएं इस फल का सेवन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    ईरान-इज़राइल तनाव के बीच नेतन्याहू की मौत की अफवाहें, IRGC के बयान से बढ़ी चर्चा; पीएम ऑफिस ने बताया फेक न्यूज़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *