लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियारी पारा तेज: वन नेशन वन इलेक्शन, देश के लिए सौभाग्य की बात- गिरिराज सिंह

पटना: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सियासत शुरू हो गयी है. राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है. शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वन नेशन वन इलेक्शन पर बयान देते हुए कहा कि यह हो जाए तो देश के लिए सौभाग्य होगा. गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग कुतर्क दे रहे हैं वह देश के लिए नहीं अपने लिए कुतर्क दे रहे हैं. वन नेशन वन इलेक्शन के क्या फायदे हो सकते हैं, इस पर गरिराज सिंह ने कोई चर्चा नहीं की।

जदयू नेताओं की ओर से इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को सबसे योग्य नेता बताने पर गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा सबसे योग्य नेता हैं तो बन जाएं ऑब्जर्वर या कन्वेनर. 18 साल से मुख्यमंत्री हैं. 2010 में 115 सीट लाए थे और 2020 में 43 सीट पर आ गए. बिहार में अपनी विश्वसनीयता नहीं बन पाया तो देश में क्या बना पाएंगे. अब कन्वेनर बनें या ऑब्जर्वर बनें, इसी के लिए तो गए हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *