रांची सीओ घूस लेते धराए, घर से 11.42 लाख मिले

रांची। एंटी करप्शन ब्यूरो ने रांची सदर के सीओ मुंशी राम को 37 हजार घूस लेते गुरुवार को रंगेहाथ उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया। इसके बाद जब एसीबी की टीम सीओ के मोरहाबादी स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी की तब वहां से 11.42 लाख नकद मिले।

शिकायतकर्ता ने एसीबी रांची को आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम से अपर चुटिया, सरदार गली भट्ठी टोली में एक जमीन है। उसके सीमांकन के लिए एसडीओ के आदेश के बाद सदर सीओ मुंशी राम ने सरकारी सीमांकन फीस जमा करने का आदेश दिया था पर दो बार फीस जमा करने के बाद भी सीमांकन नहीं हुआ। इधर, 27 दिसंबर 2024 को दोपहर 2.20 बजे मुंशी राम ने सीमांकन के एवज में 50 हजार रिश्वत मांगी। मामला 37 हजार में तय हुआ था।

  • Related Posts

    ‘गरिमा के साथ विदा’—सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 13 साल बाद थमेगी हरीश की ‘सांसों की जंग’, पहली बार मिली इच्छा मृत्यु की मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रोहतास में पीके का ‘पावर पंच’! “बच्चों की बात छोड़िए, बिहार में तो मुख्यमंत्री ही पलायन कर रहे हैं”; 1 करोड़ नौकरी के वादे पर नीतीश को घेरा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *