पटना में बदल गई स्कूलों की टाइमिंग, ठंड को लेकर DM ने जारी किया आदेश

पटना डीएम डॉ. चंद्र शेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद संचालित करने का निर्देश दिया है. उनकी ओर से जारी लेटर के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही स्कूल संचालित किया जा सकेगा.

पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदली: पटना डीएम का यह आदेश 6 जनवरी तक प्रभावी रहेगा. ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े, पटना डीएम ने उसी को देखते हुए यह आदेश दिया है. डीएम ने सभी एसडीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश अनुपालन करने का निर्देश भी जारी किया है.

ठंड के कारण 6 जनवरी तक जारी रहेगा आदेश: पूरे बिहार में पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ी है. तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आई है. बर्फीली हवा के कारण पटना का भी तापमान गिरा है. पटना का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पर पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी के बाद मौसम में सुधार हो सकता है लेकिन अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसी को देखते हुए पटना डीएम ने स्कूल के समय में बदलाव किया है.

बिहार में आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड: नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है. बुधवार को जहां इस सीजन की सबसे अधिक ठंड पड़ी, वहीं आज भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है. पछुआ हवा के कारण राज्य के ज्यादातर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में औसतन 4-5 डिग्री का ही अंतर रह गया है.

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह को भावुक विदाई, अधिकारियों ने कहा— उनके कार्यकाल से मिली नई कार्यशैली की सीख

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *