गुलमर्ग में पारा शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंचा

श्रीनगर/ जयपुर, एजेंसी। कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, श्रीनगर में रात के समय तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

हिमाचल में पहाड़ियां बर्फ से ढकीं 

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और उसके आसपास के इलाकों में शीतलहर जारी है। रविवार की रात न्यूनतम तापमान 0 से 1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं।

पड़ रही कड़ाके की ठंड

हरियाणा और पंजाब में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। दोनों राज्यों में सुबह-सुबह कोहरे की मोटी चादर के कारण दृश्यता कम हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 16 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए लेकर आया है सफलता के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे ने रचा नया इतिहास, मई 2026 में रिकॉर्ड राजस्व के साथ यात्री और वाणिज्यिक आय में दर्ज की बड़ी बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *