भागलपुर : बढ़ती ठंड के मद्देनजर वि केयर सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

भागलपुर : कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदो के बीच कल रात्रि हमारी संस्था वी केयर द्वारा चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की गई।अध्यक्ष नितेश चौबे ने बताया कि सदस्यों द्वारा बूढ़ानाथ,नयाबाजार,सराय,कोतवाली,मंदरोजा,तातारपुर,नाथनगर स्टेशन,भागलपुर स्टेशन आदि जगहों पर देर रात्रि ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद असहाय लोगो को कंबल दिया गया।एक जनवरी तक रोजाना रात्रि शहर के विभिन्न इलाकों में संस्था द्वारा कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कुश मिश्रा,सह संस्थापक गौतम चौबे,लव मिश्रा,सचिव अरिजीत घोष,संयोजक रिशांत,अभिषेक गोस्वामी,आयुष,पीयूष,समुज्जुअल,संदीप,हरिओम,सतीश,गौरव,अक्कू ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *