बर्थडे पर शराब पी रहे लोगों से वसूली करने पहुंचे डीएसपी, पैसे न मिलने पर मारी गोली, एक की मौत, दो जख्मी

बिहार के रोहतास में एक डीएसीपी ने पैसे नहीं देने पर शराब पी रहे लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग जख्मी हैं। पीड़ित ने अपनी शिकायत में ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार में शराबबंदी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाई जा रही है। पड़ोसी राज्यों से भी शराब की तस्करी की जा रही है। समय-समय पर यहां शराब की तस्करी में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की खबरें भी आती रहती हैं।

ताजा मामला रोहतास का है। सासाराम जिला मुख्यालय के कररहा मोड़ पर शुक्रवार रात कुछ लोग बर्थडे पार्टी में  शराब पी रहे थे। ट्रैफिक पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो पुलिसकर्मी कानूनी कार्रवाई करने की बजाय वसूली करने पहुंच गए, जिसके बाद विवाद हुआ। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनानी गांव निवासी बादल कुमार (34) के रूप में हुई है। घायल की पहचान अतुल कुमार और विनोद कुमार (35) के रूप में हुई है।

पीड़ित ने क्या कहा?

सासाराम नगर थाना में दर्ज शिकायर में राहुल रंजन नाम के पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात उसके बड़े भाई राणा ओम प्रकाश अपने दोस्तों के साथ पीर बाबा के पास बर्थडे पार्टी कर रहे थे। पार्टी में खाने के साथ शराब का भी सेवन किया जा रहा था। इस बीच यातायात थाना के डीएसपी मोहम्मद आदिल मौके पर अपने बॉडीगार्ड सोनू और तीन चार अन्य लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने बर्थडे पार्टी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए और विरोध करने पर धमकाने लगे।

पार्टी कर रहे लोगों ने डीएसपी का विरोध किया तो उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। उन्होंने कुल छह फायर किए। ओम प्रकाश के सीने में गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति के हाथ और दूसरे के माथे पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद डीएसपी ने सभी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और निकल गए। पीड़ित ने बताया है कि पार्टी में शराब का सेवन हो रहा था और बिहार में शराबबंदी होने के कारण डीएसपी साहब वसूली करने पहुंचे थे। पैसे न मिलने पर उन्होंने फायरिंग कर दी और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

  • Related Posts

    कटिहार में सनसनी! मक्के के खेत में मिली विवाहिता की लाश; जिस घर में करती थी ‘काम’, उसी मालिक और उसके बेटे पर हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘इश्क’ पर छिड़ा ‘कानूनी’ संग्राम! “लड़के को पीटा और उल्टा केस भी कर दिया”; SP दफ्तर घेरकर महिलाओं ने मांगा इंसाफ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *