भागलपुर : वन विभाग की गश्ती में चिलबिल की लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर । वन विभाग की गश्ती में शहर के गुड़हट्टा चौक के पास एक वाहन से चिलबिल की लकड़ी बरामद हुई। मौके पर पकड़े गये वाहन का चालक व लकड़ी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार को दोनों को सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। डीएफओ श्वेता कुमारी ने बताया कि गुरुवार की अलुसबह में वन विभाग की टीम वन क्षेत्र पदाधिकारी रूपम कुमार सिंह की अगुवाई में गश्ती पर निकली थी। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे टीम ने गुड़हट्टा चौक पर बांका से आ रहे एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया। जांच में पिकअप पर लदा चिलबिल के पेड़ का 45 टुकड़ा लकड़ी बरामद हुआ। लकड़ी से जुड़ा कागजात मांगा गया तो चालक ने दिखाने में असमर्थता जता दी। फिर टीम ने लकड़ी लदे वाहन को जब्त करते हुए वाहन के चालक मो. फिरदौस व उसके साथ चल रहे लकड़ी कारोबारी मो. मुस्ताक निवासीगण कोल्हाडीह थाना बंधुआकुराबा जिला बांका को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    पटना से हवाई यात्रा हुई महंगी: दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट पर फ्लाइट किराये में 8–15% तक बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *