पटना सहित सूबे के 6 जिलों में बनेंगे पीपा पुल : विजय कुमार सिन्हा

पटना। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि समस्तीपुर, मधेपुरा, बक्सर, भोजपुर, पटना एवं वैशाली जिले में कुल छह पीपा पुल का निर्माण होगा। इसकी स्थापना, मरम्मति एवं रख-रखाव के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है।

राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए पीपा पुल एक बड़ा माध्यम रहता है। नदियों में जलस्तर बढ़ने के समय इन पुलों को खोला जाता है और जलस्तर कम होने के बाद इन्हें पुन: स्थापित किया जाता है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले पांच वर्षों के लिए इन पुलों को सुरक्षित रखने और ससमय खोलने और लगाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, ताकि आमजनों को बरसात के तुरंत बाद यातायात के लिए पीपा पुल उपलब्ध हो सके। पुल निर्माण निगम के प्रबंधन निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इन पुलों का त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण अवधि में सत्त अनुश्रवण का भी निर्देश दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से लगातार पथ और पुल निर्माण के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं।

राज्य के किसी भी जिले से पटना अब 5 घंटे में आना संभव हो गया है।

  • ये भी पढ़े..

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में पदयात्रा कर लोगों से मांगा समर्थन, कई इलाकों में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *