नए साल में तीन लाख नौकरियां देंगे: सीएम नीतीश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया है कि नये साल में तीन लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही दस लाख को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य को बढ़ाकर 12 लाख किया है। नौ लाख को सरकारी नौकरी दे दी गई है। वहीं, 34 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध अब-तक 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा दिया गया है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान सीतामढ़ी और शिवहर जिले की संयुक्त समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों जिलों में 423 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। साथ ही स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याएं जानी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग मिलकर बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। राजद की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे। अब हमलोग हमेशा साथ रहेंगे।

  • Related Posts

    मार्च में मौसम का दोहरा असर: कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    यूपी में दारोगा बनने का सपना: बिहार के 55 हजार से अधिक युवाओं ने भरा फॉर्म, 14–15 मार्च को होगी परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *