लालू को भारत रत्न दिये जाने की मांग पर गिरिराज ने कसा तंज

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिये जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने लालू पर तंज कसा है। कहा है कि लालू ने चारा घोटाला और रेलवे में घोटाला किया। लालू ने ऐसा काम किया है कि भारत रत्न तो मिलने से रहा लेकिन अब सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ से ही उनको अवार्ड मिलेगा।

गिरिराज ने आगे कहा कि लालू जी जिन्दगी भर ऐसा काम किये हैं उनको भारत रत्न से नहीं पूरा होगा। उनको विश्व का रत्न मिलना चाहिए। चारा घोटाला,  रेल घोटाला करने वाले लालू ने भ्रष्टाचार का महिमा मंडित किया है इसलिए इनको देश का रत्न नहीं मिल सकता। इनको संयुक्त राष्ट्र संघ का अवार्ड मिलेगा।

दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई थी और इसके बाद सियासी महकमें में काफी हलचल देखी गई। विपक्ष के कई लोगों के द्वारा कहा गया कि ऐसे कई अन्य लोग हैं जो भारत रत्न लेने के लायक हैं।

इसी के जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू यादव को चारा घोटाला के लिए, जमीन घोटाला के लिए एवं भ्रष्टाचार के लिए नेशनल नहीं इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ रत्न से पुरस्कृत करना चाहिए। बातों बातों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव को मूर्ख नेता करार दिया है और उनकी जमकर आलोचना भी की।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *