बिहार पुलिस ने एक रात में की 38 हजार 500 वाहनों की चेकिंग, 1.15 करोड़ वसूला फाइन

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 23/24 दिसंबर को राज्य के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक व वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 38,573 वाहनों को चेक किया गया। इस क्रम में 127 वाहनों को जब्त करते हुए लगभग 1,15,08,100/- रुपये फाइन किए गए। साथ ही 996 वांछित अभियुक्तों एवं 288 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। भारी मात्रा में देसी / विदेशी शराब एवं 9 आर्म्स भी बरामद किये गये।

राज्य के सभी जिलों में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में देसी शराब -8283.89 ली०, विदेशी शराब -895.695 ली०, नेपाली शराब -73 ली०, गांजा -30.180 कि०ग्रा० बरामद किया गया। वहीँ जावा महुआ / अर्द्धनिर्मित शराब 6890 ली० विनष्ट किया गया। वहीँ चुलाई मशीन -01, मोबाइल -20, पम्प सेट 01, हेरोईन 8.46 ग्रा०, स्मैक-13.13 ग्रा०, सोना -250 ग्रा०, ज्वेलरी -4 करोड का, नगद राशि -3,49,961 विदेशी कैरेंसी, नगद (रु०) -69,78,000/-, आर्मस -09, कारतूस – 31, खोखा -02 बरामद किया गया।

सघन वाहन चेकिंग के दौरान सर्वाधिक गिरफ्तारी करने वाले टॉप-5 जिले में दरभंगा 125, नवादा 119, गोपालगंज 89, समस्तीपुर 62 और पटना 54 शामिल हैं। वहीँ सघन वाहन चेकिंग के दौरान सर्वाधिक फाइन वसूलने वाले टॉप-5 जिले पटना 13,71,000/-, पूर्णिया 11,07,100/-, कटिहार 10,15,000/-, गया 5,86,000/- और सारण 5,53,000/-है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *