प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश ने बेतिया को दी करोड़ों के योजनाओं की सौगात

लोकसभा सचेतक सह भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने अपने आवास पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को सफल बताते हुये कहा की पश्चिम चम्पारण जिला को इस बार मुख्यमंत्री ने 752 करोड रूपये का सौगात दिया है। इससे पूरे जिला का चहुंमखी विकास होगा और खास कर उन्होने बेतिया के विकास पर काफी ध्यान दिया है। बेतिया के महाराजा स्टेडियम का जीर्णोधार होगा। जहाँ राष्ट्रीय व अंतर्रष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता का आयोजन अब होने लगेगा। जिससे इस जिला का भी नाम स्वर्ण अक्षरों मे लिखा जायेगा।

 

संजय जायसवाल ने कहा की शहर में प्रवेश के लिये बाईपास सड़क का शिलान्यास व सड़क चौडीकरण करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने किया है जिससे काफी सहुलियत होगी। खासकर ईलाज कराने वाले मरीजो को काफी सुविधा होगी। वह बिना जाम के अस्पताल आ सकते है। किसानो के लिये उन्होने गन्ना के मूल्य में एक बार फिर दस रुपये प्रति क्विंटल की बढोतरी कर किसानो का भी ख्याल रखा है। साथ ही उन्होने कहा की अब बेतिया शहर एक नया रूप में होगा। जहाँ पहले नगर निगम गली नली का सिर्फ विकास कर रही थी। जिससे चहुंओर जाम लग रहा था। अब सड़क चौडीकरण होने से जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी। उन्होने कहा की 2025 में नीतीश कुमार के साथ ही चुनाव भाजपा लड़ेगी। इसमे कोई संशय नही है। विरोधियो के पास कोई मुद्दा नही है वह अर्नगल अलाप कर रही है ।

वही बिहार सरकार की मत्स्य व पशुपालन मंत्री रेणू देवी ने विरोधियो के संविधान की छेड़छाड़ के सवाल के जवाब में कहा की केन्द्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी सरकार बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान मे कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जबकी विपक्ष ने अभी तक 23 बार अपने फायदे के लिये छेड़छाड़ किया है। केन्द्र व बिहार की सरकार विकास करने मे मशगूल है चारो तरफ विकासात्मक कार्य हो रहे है जिससे विपक्षी को कोई मुद्दा नही मिल रहा है तो वह गलत गलत आरोप लगा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    सहकारिता सप्ताह की शुरुआत, PACS सशक्तिकरण पर मंथन; नई सहकारी नीति से बदलेगी बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में बिहार की मजबूत मौजूदगी, जियो-टैगिंग मॉडल को मिली राष्ट्रीय सराहना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *