आरजेडी की बैठक कल, पार्टी के तमाम विधायकों को तेजस्वी ने पटना बुलाया

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कल 24 दिसंबर को पटना में बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव ने पार्टी के तमाम विधायकों को पटना बुलाया। आरजेडी के तमाम विधायकों को फोन कर कल की बैठक की जानकारी दी गयी है। सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने को कहा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल सदस्यता अभियान चला रही है। इसी को लेकर कल आरजेडी ने बैठक बुलायी है। वैसे विधायकों को पटना बुलाया गया है जो जिले के प्रभारी है या प्रभार में हैं। सदस्यता अभियान के बाद यह बैठक बुलाई जाती है। यह मीटिंग पहले से ही निर्धारित होती है लेकिन सोमवार को आरजेडी के तमाम विधायकों को आनन-फानन में फोन कर कल पटना आने को कहा गया है। बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी। वही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी आरजेडी विधायकों को जरूरी टास्क कल की बैठक में दिया जा सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *