सीएम नीतीश ने रक्षाबंधन पर प्रदेश और देशवासियों को दी बधाई, कहा- ‘ ये भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह का त्योहार’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह का त्योहार है. आज के दिन हमें महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए।

रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, इस मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी देशवासियों को बधाई दी है. खास कर इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए।

सीएम नीतीश ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर अपने ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि”रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्यौहार है. रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. “

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *