पटना को अतिक्रमण मुक्त कराएंगे 153 पुलिस बल

पटना। राजधानी पटना को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। शहर के सभी प्रमुख स्थानों और मोहल्लों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 153 पुलिस बलों की स्थायी तैनाती की गई है। इनमें सिपाही से लेकर डीएसपी तक के पदाधिकारी हैं।

गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। यह बल स्थानीय जिला प्रशासन और पटना नगर निगम को अतिक्रमण हटाने में सहयोग करेगा। इसके अतिरिक्त इस बल को अन्य कोई कार्य नहीं दिए जाएंगे। इसमें 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 9 दारोगा, 18 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआई) और 120 सिपाही शामिल हैं। इस पर पहले ही कैबिनेट की सहमति मिल चुकी है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *