भागलपुर : स्कूटी से जा रही महिला का बैग चुरा भागा, एक धराया

भागलपुर। खलीफाबाग चौक के पास स्कूटी चलाकर जा रही महिला का बैग लेकर बदमाश भाग निकला। उसके दूसरे साथी को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। घटना गुरुवार की है। पीड़ित महिला मोजदलफा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूटी से जा रही थी तभी बगल से एक लड़का गुजर रहा था। वह कहने लगा कि स्कूटी कैसे चलाती हो, मुझे धक्का लग जाता। तभी एक लड़का पीछे से आया और स्कूटी पर आगे रखा बैग लेकर भाग निकला। दूसरा लड़का भी भागने की कोशिश करने लगा पर तबतक उसे लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सूरज कुमार बताया जो मोजाहिदपुर के सिकंदरपुर का रहने वाला है। बैग लेकर भागने वाले का नाम उसने बंटी कुमार बताया जो बूढ़ानाथ का है।

दुकान में चोरी करता दिखा नाबालिग, पुलिस संरक्षण में

भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दुकान कुमार सेनेटरी में चोरी करने वाले नाबालिग को लोगों ने पकड़ लिया। दुकान मालिक अनिल ने थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि चोरी करने के बाद वह भाग रहा था। उसे पकड़ लिया गया। चोरी का सामान वह रमसर के रहने वाले शख्स को बेचता है। पुलिस ने उसे संरक्षण में लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *