जयपुर में गैस टैंकर के धमाके से 11 जिंदा जले

जयपुर। जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा के पास शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद तेज विस्फोट के साथ लगी भयानक आग ने 40 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में 11 लोग जिंदा जल गए, जबकि 35 लोग झुलस गए।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि घायलों में से करीब आधे की हालत बेहद गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि एलपीजी टैंकर से ट्रक के टकराने से टैंकर के पीछे का नोजल टूट गया और गैस लीक हो गई और जोरदार धमाका हुआ, जिससे टैंकर के पीछे के वाहनों में आग लग गई। दूसरी ओर से आ रहे वाहन भी चपेट में आ गए।

  • Related Posts

    1 अप्रैल से बदलेंगे रेलवे टिकट के नियम: बुकिंग, बोर्डिंग और रिफंड में बड़ा बदलाव, यात्रियों को राहत या झटका?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    IAS संजीव हंस पर CBI का शिकंजा: ₹1 करोड़ रिश्वत मामले में नई FIR, पुराने आरोपों ने भी बढ़ाई मुश्किलें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *