शनिवार की शाम तक रहेगा प्रीति योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

21 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

21 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि- 21 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।
  • प्रीति योग- 21 दिसंबर 2024 को शाम 6 बजकर 23 मिनट तक
  • पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र- 21 दिसंबर को पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक
  • भद्रा काल- आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:44 से दोपहर पहले 11:01 तक
  • मुंबई- सुबह 09:51 से दोपहर पहले 11:14 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:48 से दोपहर पहले 11:04 तक
  • लखनऊ- सुबह 09:27 से सुबह 10:45 तक
  • भोपाल- सुबह 09:37 से सुबह 10:57 तक
  • कोलकाता- सुबह 08:53 से सुबह 10:13 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:16 तक
  • चेन्नई – सुबह 09:16 से सुबह 10:42 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:09 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:29 pm
  • Related Posts

    आज का राशिफल और पंचांग: 18 मार्च 2026, बुधवार — जानें सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *