नशेड़ी पिता ने दिव्यांग बेटे को गला दबाकर मार डाला, चाकू से कई अंगों को काटा, फिर एक आंख निकाल ली

बिहार के कैमूर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपने दिव्यांग पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर चाकू से शरीर के कई अंगों को काटा. इतना करने के बाद भी सनकी पिता नहीं रूका और मृत बेटे की एक आंख भी निकाल ली. मामला भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव का है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

कैमूर में शराबी पिता

 पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दरिंदगी का नमूना देखकर चौंक गए. 14 साल के बेटे का डेड बॉडी देखने के बाद कोई यकीन करने को तैयार नहीं था कि नशे में एक पिता ने अपने दिव्यांग बेटे के साथ ऐसा किया होगा. मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी विनोद राम के 14 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार के रूप में हुई है.

नशे में रोज करता था मारपीट

सदर अस्पताल पहुंची मृतक की मां ने बताया कि उसका पति हमेशा ही शराब पीकर घर में सभी के साथ मारपीट करता था. गुरुवार की रात भी घर में हमलोगों के साथ मारपीट कर रहा था. हम सभी घर से भाग गए. एक बार भी अंदाजा नहीं लगा कि दिव्यांग बेटा को वह कुछ करेगा. अपने बड़े बेटे को लेकर ननद के पास कुदरा चली गई.

बेटे को मारकर हो गया फरार

मृतक की मां ने बताया कि आज सुबह पता चला कि मेरे पति ने आजाद को गला दबाकर मार दिया. चाकू से उसके पैर की उंगली समेत कई अंगों को काट दिया और आंख फोड़ दिया. हमलोग घर पहुंचे तो वह शव घर में छोड़ कर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया. जहां मौके पर पहुंचे एसपी ललित मोहन शर्मा और भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं.

“अखलासपुर गांव में पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर दी है.अनुसंधान में पता चला कि आरोपी शराब पीकर हमेशा से घर में मारपीट करता था. शराब के नशे में ही घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुटी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि उस एरिया में शराब कहां मिल रहा है. जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जाएगा.” -शिव शंकर कुमार, एसडीपीओ, भभुआ

  • Related Posts

    केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, 22 मार्च को नई दिल्ली में करेंगे बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    तेजस्वी यादव पर शिवानंद तिवारी का तीखा हमला, कहा- “पराजय के बाद मैदान छोड़ना सबसे बड़ा दोष”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *