अल्पसंख्कों के मुद्दे पर बोले मोहन भागवत- पहले हमें सलाह दी जाती थी लेकिन अब हम देख रहे हैं…

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को अक्सर अपने अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। देखने में आया है कि दूसरे देशों में अल्पसंख्कों को किस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

भागवत ने कहा,’विश्व शांति के बारे में बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। हमें (भारत को) भी विश्व शांति के बारे में सलाह दी जा रही है लेकिन साथ ही, जंग नहीं रुक रही हैं, जबकि हमें अक्सर अपने देश में अल्पसंख्यकों के बारे में चिंता करने के लिए कहा जाता है, हम देख रहे हैं कि अल्पसंख्यकों को बाहर किस तरह के हालात का सामना करना पड़ रहा है।’

इसके अलावा कुछ समय पहले भागवत ने शेख हसीना सरकार के हटने के बाद उस देश में हिंदुओं के हालात के बारे में चिंता जाहिर की थी। भागवत ने कहा,’मानव धर्म सभी धर्मों का शाश्वत धर्म है, जो विश्व धर्म है और इसे हिंदू धर्म भी कहा जाता है लेकिन दुनिया इस धर्म को भूल गई है। उनका धर्म एक ही है, लेकिन वे भूल गए और इसी वजह से आज हम पर्यावरण और अन्य मुद्दों जैसी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को देख रहे हैं।’

उन्होंने कहा,’उनका मानना ​​है कि यह सिर्फ भारत और इसकी समृद्ध परंपरा ही कर सकती है, जिस तरह से 3,000 वर्षों से इसका प्रदर्शन किया गया है, दुनिया की इस आवश्यकता को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।’

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *