स्कैन सेंटर के चेंजिंग रूम में लगा मिला हिडन कैमरा, मोबाइल में मिले कई वीडियो

राजधानी भोपाल के मेडी स्कैन सेंटर पैथोलॉजी के चेंजिंग रूम में कैमरे लगे होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि चेंजिंग रूम में महिलाओं के वीडियो बनाए जा रहे थे। जहां सोनोग्राफी से पहले महिलाओं को चेंजिंग रूम में कपड़े चेंज करने भेजा जाता था। इसी चेंजिंग रूम के फॉल सीलिंग में मोबाइल फोन छिपाया हुआ था।

गुरुवार को एमआरआई कराने आई एक महिला और उसके पति ने चेंजिंग रूम में लगे इस मोबाइल कैमरे को देख लिया। इसके बाद दंपत्ति ने हंगामा करते हुए तुरंत मामले की सूचना अरेरा हिल्स थाना पुलिस को दी।

इस दौरान पैथोलॉजी के स्टाफ ने फरियादी से मारपीट कोशिश की। हालांकि फरियादी मोबाइल लेकर थाने पहुंच गया। मोबाइल में फरियादी के वीडियो भी मिला है। अरेरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने तुरंत मोबाइल के मालिक को हिरासत में ले लिया है। वहीं पैथोलॉजी के कितने लोग इसमें शामिल है इसे लेकर जांच शुरू चल रही है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *