राहुल गांधी पर बीजेपी ने अपने सांसदों को धक्का देने का आरोप लगाया है, जिसमें दो सांसद जख्मी हुए हैं

संसद में धक्का-मुक्की को लेकर अब राजनीति तेज है। राहुल गांधी पर बीजेपी ने अपने सांसदों को धक्का देने का आरोप लगाया है, जिसमें दो सांसद जख्मी हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं महिला सांसद ने भी राहुल गांधी पर आरोप लगाया है। इस धक्का कांड को लेकर बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बीजेपी ने अपनी शिकायत में हत्या का प्रयास तक का आरोप राहुल गांधी पर लगाया गया है। बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इनको कानून के उल्लंघन की आदत है. उनकी धक्का-मुक्की में 2 सांसद गिरे और उनको चोट आई. हत्या के प्रयास की धाराओं में शिकायत दी है। बीएनएस की धारा 109 के तहत शिकायत दी गई है. घटना के बाद भी राहुल गांधी का आहंकार नहीं टूटा और वो बिना सांसदों से मिले निकल गए. राहुल गांधी अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं। कांग्रेस द्वारा भी शिकायत दर्ज कराए जाने पर ठाकुर ने कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे. ये वही राहुल गांधी हैं जो अपनी ही सरकार में अपनी ही सरकार के ऑर्डिनेंस को फाड़ देते हैं।

ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब आंबेडकर का बार-बार अपमान किया। घायल बीजेपी सांसदों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति पर, आरएमएल एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने कहा, “प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के सिर में चोटें आई हैं. दोनों को दवा दी गई है। राजपूत जी का ब्लड प्रेशर अभी भी हाई है. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. सारंगी जी एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं, और जब धक्का-मुक्की होती है तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इससे दिल का दौरा या स्ट्रोक हो सकता है. सारंगी जी हृदय रोगी थे. हम स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ BNS की इन धाराओं में दी गई शिकायत- – धारा 109: हत्या का प्रयास – धारा 115: स्वेच्छा से चोट पहुंचाना – धारा 117: स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना – धारा 121: सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से विचलित करने के लिए चोट पहुंचाना – धारा 351: आपराधिक धमकी – धारा 125: दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना बता दें कि बीजेपी राहुल गांधी पर धक्का देकर 2 सांसदों को चोटिल करने का आरोप लगा रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *