पटना का सबसे पुअर परफॉरमेंस…शेखपुरा नंबर-1 पर, आठ मामलों में मिले अंक पर हुई रैंकिंग

बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों की परफॉरमेंस रिपोर्ट जारी किया है. नवंबर महीने की परफॉरमेंस रिपोर्ट में शेखपुरा को पहला स्थान मिला है, वहीं पटना सबसे पिछले पायदान पर है.

शेखपुरा पहले पायदान पर 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की रिपोर्ट में 8 प्वाइंट्स का उल्लेख किया गया है. जिसमें दाखिल खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा, डीसीएलआर कोर्ट,एडीएम कोर्ट समेत आठ बिदुंओं का जिक्र है. शेखपुरा जिला ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किए हैं. लिहाजा इस जिले को नवंबर महीने में पहले स्थान पर रखा गया है. बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले पांच जिले हैं शेखपुरा,दूसरे नंबर पर बांका जिला है. जहानाबाद तीसरा, सिवान चौथे और वैशाली पांचवे स्थान पर है.

पटना का स्थान सबसे नीचे

वही, सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों की लिस्ट में निचले पायदान पर पटना जिला है .इसे 38 वां स्थान मिला है. 37 वें नंबर पर लखीसराय, 36 नंबर पर नवादा, 35 वें नंबर पर पूर्वी चंपारण ,34 नंबर पर शिवहर, 33 नंबर पर सहरसा, 32 नंबर पर अररिया, 31 नंबर पर जमुई और तीसवें नंबर पर रोहतास जिला शामिल है.

 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की तबीयत बिगड़ने से भूख हड़ताल स्थगित, 20 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    राशन कार्ड से कट सकता है आपका नाम! जानिए किन लोगों पर चल रही कार्रवाई, क्या हैं नियम और नाम हट जाए तो कैसे होगा दोबारा शामिल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *