मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी बोट, 85 लोग समुद्र में फंसे, 1 की मौत, 5 लापता

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जहां नील कमल नाम की नाव पलटने से उसमें सवार 85 यात्री समुद्र में फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक 79 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं।

कैसे हुआ हादसा?
नील कमल नाव गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव समुद्र में 50 मीटर अंदर जाते ही अचानक डिसबैलेंस हो गई और पलट गई। नाव में क्षमता के मुताबिक 80-90 लोग सवार हो सकते थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची अन्य नावों ने कई लोगों को डूबने से बचाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी नेवी और तटरक्षक बल
भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चार नौसैनिक हेलीकॉप्टर, नेवी की 11 नावें, समुद्री पुलिस की 3 नावें और एक तटरक्षक बोट को सर्च अभियान में लगाया गया। गोताखोरों की मदद से समुद्र में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

बोट मालिक का दावा
नील कमल के मालिक का आरोप है कि नौसेना की एक स्पीड बोट नील कमल से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

पर्यटकों में दहशत, प्रशासन अलर्ट
प्रशासन ने घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस और पुलिस टीमों को तैनात कर दिया है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे के समय मौसम साफ था और बड़ी संख्या में पर्यटक गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे थे। नाव के समुद्र में कुछ ही मीटर अंदर जाने के बाद यह दुर्घटना हुई, जिससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *