खतरे में धरती : अपनी जगह से खिसक रहा सबसे बड़ा हिमखंड

अंटार्कटिका सिटी, एजेंसी। दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड ए23ए अपनी जगह से फिर खिसक रहा है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसका आकार 3672 वर्ग किलोमीटर है।

वैज्ञानिकों को कहना है कि यह हिमखण्ड महासागरीय धाराओं द्वारा बहाकर लाया गया है और यह अभी दक्षिण जॉर्जिया के गर्म जल की ओर बढ़ रहा है और वहां ये टूटकर पिघल सकता है। यह उत्तरी महासागर में महीनों फंसे रहने के बाद फिर से अपनी जगह से खिसक रहा है।

समुद्र के जलस्तर में नहीं होगा कोई बदलाव

बर्फ के प्राकृतिक रूप से बढ़ने की क्रिया के कारण यह हिमखण्ड टूट कर अलग हुआ है, हालांकि इससे समुद्र के जल स्तर में कोई बदलाव नहीं आएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सब जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। जिसने समुद्री जलस्तर बढ़ने का खतरा पैदा कर दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    बांका के शीतलपुर में युवक की संदिग्ध मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *