भागलपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मायागंज अस्पताल के हॉस्टल गार्ड की मौत

भागलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मायागंज अस्पताल के हॉस्टल गार्ड की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि 50 मीटर दूरी तक गार्ड घसीटा गया। घटना के बाद से अज्ञात वाहन मौके से भागने में सफल रहा। घटना बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल का है। इधर मौके पर पहुंची बरारी पुलिस विक्रमशिला सेतु पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर अज्ञात वाहन की पता लगा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की पहचान लत्तीपुर नवगछिया निवासी शिव शंकर ठाकुर (57) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दिया है। सूचना के बाद मौके पर परिजन भी पहुंच गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक पिछले 12 साल से मायागंज अस्पताल के हॉस्टल गार्ड के रूप में कार्यरत थे घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हॉस्टल गार्ड मृतक शिव शंकर ड्यूटी कर वापस ग्लैमर बाइक से घर नवगछिया के लत्तीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पर जैसे ही वह चढ़ा तो अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे कि उसके मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।

  • Related Posts

    “बिहार नहीं छोड़ना चाहिए, बुद्धि भ्रष्ट हो गई है!”—नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़कीं राबड़ी; दिल्ली कूच से पटना में सियासी हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    UPSC Mystery: एक रैंक, दो दावेदार! ‘आकांक्षा’ नाम पर उलझा 301वीं रैंक का सस्पेंस;ब्रह्मेश्वर’मुखिया’ की पोती या एम्स की डॉक्टर? सोमवार को खुलेगा राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *