इंडिगो की दो फ्लाइट्स के इंजन हवा में ही हुए खराब, बाल-बाल बचे यात्री

इंडिगो एयरलाइंस के विमान में सफर कर रहे यात्रियों को मंगलवार को एक बार फिर से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। एएनआई की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस के दो विमानों के इंजन में एक ही दिन बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार को कोलकाता से बैंगलुरु जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इससे कुछ ही घंटे पहले इंडिगो एयरलाइंस के मदुरै-मुंबई फ्लाइट के इंजन में भी खराबी की खबर सामने आई थी।

लैंड हुआ विमान

विमान के एक इंजन में खराबी आने पर पायलट द्वारा उसे बंद कर दिया गया था। इंजन में तकनीकी खराबी आने के बावजूद पयलट ने विमान को सुरक्षित मुंबई में लैंड करा लिया। डीजीसीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विमान के इंजन-2 को बंद कर के इसे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। एएनआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो के इन दोनों विमानों में प्रैट और व्हिटनी इंजन लगा हुआ था।

इंडिगो ने जारी की सफाई

मदुरै से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान में हुई घटना पर इंडिगो ने भी बयान जारी किया है। एयरलाइन ने बताया कि मुंबई में लैंडिंग से पहले विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी। पायलट द्वारा विमान को मुंबई में लैंड कराने को प्राथमिकता दी गई। विमान को मुंबई में रखा गया है और ठीक होने के बाद इसे वापस सर्विस में लाया जाएगा। इंडिगो ने यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

  • ये भी पढ़े..

    छात्र संगठनों का आज बिहार बंद, माले विधायक संदीप सौरभ समेत 19 गिरफ्तार; पूरे राज्य में हाई अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 25 जुलाई 2026, शनिवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *