बिहार में शातिर चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, पहले प्रणाम किया फिर माता के गहनों को चुराया

मुंगेर में शातिर चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लालूज पोखर स्थित लल्लू पोखर काली मंदिर में चोर ने मां काली के प्रतिमा से कीमती आभूषणों की चोरी कर ली। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, लल्लू पोखर काली मंदिर में जब स्थानीय महिलाएं पूजा करने पहुंची तो पाया कि मां काली की प्रतिमा से गायब हैं। जिसके बाद इस बात की सूचना मंदिर प्रशासन को दी गई। मंदिर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो सारा मामला साफ हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे चोर सबसे पहले मंदिर में प्रवेश करता है। उसके बाद वहां मां की प्रतिमा को प्रणाम करता है उसके बाद वह गहनों की चोरी कर वहां से चुराकर चंपत हो जाता है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

  • Related Posts

    “नीतीश नहीं तो हम भी नहीं! ये मेरा आखिरी चुनाव अनंत सिंह ने किया बड़ा ऐलान – अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेटे को सौंपा राजनीतिक उत्तराधिकार”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वोटिंग के दिन सम्राट चौधरी ने दिखाया विक्ट्री का इशारा, बिहार की सियासत में गर्माहट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *