बालू माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी, 26 सौ से अधिक ठिकानों पर रेड कर करोड़ों रू वसूले गए…

बिहार में अवैध खनन के खिलाफ ठोस कार्रवाई जारी है. नवंबर महीने में 2600 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई. खान एवं भूतत्व विभाग ने बताया है कि इस दौरान 6 करोड़ की राशि वसूल की गई है.

नवंबर महीने में सूबे के सभी जिला खनन कार्यालय द्वारा अवैध खनन/परिवहन/भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए की गई संयुक्त कार्रवाई में 2650 जगहों पर छापेमारी की गई. कुल ₹601.03 लाख की वसूली की गई. जिसमें सर्वाधिक जगहों पर छापेमारी भोजपुर (163) में की गई. सर्वाधिक वसूली गया में की गई जहां कुल ₹86.19 लाख वसूले गए. एक माह में कुल 213 प्राथमिकियां दर्ज और 73 गिरफ्तारियां हुईं. जिसमें सर्वाधिक गिरफ्तारियां (17) सारण में हुई. कुल 38 जिलों में 682 वाहन जब्त हुए, जिसमें सर्वाधिक वाहन भोजपुर (84 वाहन) में जब्त हुए। नवंबर माह की कार्रवाई में वसूले गए ₹601.03 लाख में न्यायालय के आदेश से दंड के रूप में कुल ₹227.25 लाख और विभाग द्वारा दंड के रूप में कुल ₹373.78 लाख शामिल हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *