विवेक कुमार बने भागलपुर के नए डीआईजी

पटना। राज्य के सात आईपीएस को नई जिम्मेदारी सौंपने के साथ पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल किया गया है। सीआईडी के डीआईजी विवेक कुमार को भागलपुर का तथा भागलपुर डीआईजी विवेकानंद को एसटीएफ का डीआईजी बनाया गया है।

2014-16 में भागलपुर के एसएसपी रहे हैं विवेक कुमार

विवेक कुमार भागलपुर रेंज के नए डीआईजी बनाए गए हैं। 2007 बैच के आईपीएस विवेक कुमार सीआईडी में डीआईजी थे। वे 2014-16 में भागलपुर के एसएसपी भी रहे हैं। भागलपुर डीआईजी बनाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यहां पहले भी रह चुके हैं इसलिए बेहतर कार्य कर सकेंगे। अपराध नियंत्रण, कांडों का समय पर निष्पादन, आर्थिक अपराध और महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराध पर नियंत्रण को उन्होंने प्राथमिकता बताई। अगले दो से तीन दिन में वे नए पद पर योगदान दे सकते हैं।

इधर भागलपुर के निवर्तमान डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि ढाई साल के अपने कार्यकाल से वे संतुष्ट हैं। कार्यकाल के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की कोई बड़ी समस्या उत्पन्न न होने और इस दौरान रेंज के तीनों जिलों में 50 से ज्यादा कुख्यात और इनामी अपराधियों के पकड़े जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यालय में आने वाले लोगों से मिलने और उनकी समस्या और परेशानी को दूर करने के लिए किए गए कार्य को लेकर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। गौरतलब है कि मई 2022 में विवेकानंद भागलपुर के डीआईजी बनाए गए थे। उन्हें एसटीएफ का डीआईजी बनाया गया है।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘नशे’ ने बिगाड़ा वरमाला का खेल! दूल्हे की अजीब हरकतों पर बिफरी दुल्हन, बाराती बने बंधक; जानें 5 लाख के जुर्माने से ‘फेरों’ तक की पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    17 मार्च को ‘सुशासन बाबू’ की भागलपुर में दस्तक! रातों-रात चमकने लगा शहर; मंजूषा कला से सज रही दीवारें, सड़कों पर बिछी नई परत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *