मंगलवार को रखा जाएगा रंभा तृतीया का व्रत, जानें 3 दिसंबर का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

03 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि मंगलवार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। साथ ही 3 दिसंबर को शाम 4 बजकर 42 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 03 दिसंबर को  रंभा तृतीया व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

03 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि- 03 दिसंबर 2024 को  दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।
  • मूल नक्षत्र- 03 दिसंबर 2024 को शाम 4 बजकर 42 मिनट तक
  • 03 दिसंबर 2024 व्रत-त्यौहार- रंभा तृतीया व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:47 से शाम 04:05 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:14 से शाम 04:37 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:46 से शाम 04:03 तक
  • लखनऊ- दोपहर 02:34 से 03:53 तक
  • भोपाल- दोपहर 02:51 से शाम 04:12 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:08 से 03:30 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:11 से शाम 04:32 तक
  • चेन्नई- शाम 04:49 से शाम 04:15 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:57 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:23 pm

रंभा तृतीया व्रत

रंभा तृतीया को रंभा तीज के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल यह दिन अप्सरा रंभा को विशेष रूप से समर्पित है। आपको बता दें कि मान्यताओं के अनुसार सागर मंथन से उत्पन्न हुए 14 रत्नों में से एक रंभा थीं। कहा जाता है कि रंभा बेहद सुंदर थीं और इनके रूप पर सभी मोहित थें। इसी कारण से आज रंभा तृतीया के दिन कई साधक रंभा के नाम से साधना कर सम्मोहिनी शक्तियां प्राप्त करते हैं। यह साधना रात के समय लगातार 9 दिनों तक की जाती है। इस व्रत को स्वयं देवी रंभा ने सौभाग्य प्राप्ति के लिए किया था। अतः आप भी इस दिन रंभा तृतीया का व्रत करके सौभाग्य पा सकते हैं। सुहागिनों के साथ-साथ अविवाहित लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को कर सकती हैं।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 25 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 24 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *