बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा की टॉपर बनीं हर्षिता

पटना। बीपीएससी ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 153 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। टॉपर हर्षिता सिंह बनी है। दूसरे स्थान पर सुकृति अग्रवाल, तीसरे पर सुप्रिया गुप्ता, चौथे पर शांभवी, पांचवें पर शिल्पी रानी और छठा स्थान शिवानी श्रीवास्तव को मिला। टॉप 20 में 16 महिलाएं हैं।

इस बार के रिजल्ट में महिलाओं का प्रदर्शन शानदार रहा है। पूरे रिजल्ट में भी 75 महिलाओं का चयन हुआ है। मुख्य परीक्षा में 1489 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इनमें 463 को सफल घोषित किया गया था। साक्षात्कार में चार अनुपस्थित रहे। साक्षात्कार के बाद 153 सफल उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया गया है।

एसएसपी राज किशोर बैठा के पुत्र राहुल राज को पहली बार में सफलता प्राप्त हुई और 26वीं रैंक मिली है। उन्होंने सीएनएलयू से सत्र 2017-22 पढ़ाई की थी। टॉपर हर्षिता उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *