बुधवार को है मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

27 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 13 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा।  साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा।  इसके अलावा 27 नवंबर को उत्पन्ना एकदशी व्रत का पारण किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

27 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 27 नवंबर 2024 पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक
  • आयुष्मान योग- 27 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजकर 13 मिनट तक
  • चित्रा नक्षत्र- 27 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक
  • 27 नवंबर 2024 व्रत-त्यौहार- उत्पन्ना एकदशी व्रत का पारण

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:08 से दोपहर 01:27 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:26 से दोपहर 01:49 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:09 से दोपहर 01:27 तक
  • लखनऊ- दोपहर पहले 11:53 से दोपहर 01:13 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:07 से दोपहर 01:29 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:24 से दोपहर 12:45 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:26 से दोपहर 01:48 तक
  • चेन्नई- दोपहर पहले 11:56 से दोपहर 01:22 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:53 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:23 pm
  • Related Posts

    आज का राशिफल और पंचांग: 9 मार्च 2026, सोमवार — जानें सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आज का राशिफल: रविवार को सूर्य देव की कृपा, आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *