तेजस्वी यादव पूरे खानदान का पगड़ी उतार दें तो भी बिहार की सत्ता नहीं मिलेगी

4 बिहार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए ने अपार जीत हासिल की है। वही महागठबंधन की करारी हार हुई है। इसे लेकर बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। मंत्री ने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव पूरे खानदान का पगड़ी उतार कर जनता के बीच रख दें, तब भी उन्हें बिहार की सत्ता नहीं मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने रामगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान अपना पगड़ी उतार दिया था, लेकिन बिहार में ऐसा करने से उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खुश है।

मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव के परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार ने बिहार को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है और उन्हें नैतिक रूप से बिहार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार के रामगढ़ में हुए उपचुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने  पगड़ी उतार दिया था। मैं तो कहता हूं कि पूरा खानदान का पगड़ी उतार देंगे तो भी बिहार की सत्ता दोबारा हासिल होने वाला नहीं है। बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार के साथ है। मुंगेरी लाल सपना देखने का सबकों को स्वतंत्र अधिकार है। रात में सपना जरूर देखेंगे लेकिन सुबह में वो खुद को जगह पर पायेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में गूंजा 35 लाख राशन कार्ड रद्द होने का मुद्दा, विपक्ष का सरकार पर हमला— “गरीबों का हक छीना जा रहा है”

    Share Add as a preferred…

    बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक विधानसभा से पास, डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले— “निर्दोष नहीं, सिर्फ अपराधियों पर चलेगा कानून”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *