बिहार में खेल संरचना का विकास नीतीश कुमार की देन : सम्राट चौधरी

राजगीर / पटना। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की धरती पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन और इसके लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। उन्होंने लगातार तीसरी बार एशियन महिला हाकी चैम्पियनशिप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी। एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का उद्घाटन करने के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स 90 एकड़ के विशाल क्षेत्र में करीब 750 करोड़ की लागत से बनने वाले राज्य खेल अकादमी-सह-अनतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर का हिस्सा है। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन कर बिहार की खेल प्रतिभाओं को बड़ा उपहार दिया था। उन्होंने कहा कि राजद के 15 साल के शासन काल में बिहार की खेल प्रतिभाओं की घोर उपेक्षा हुई। खेल के मैदान बदहाल और वीरान हो गए या वहां चरवाहा स्कूल खोल दिए गए थे।

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *