स्वास्थ्य विभाग द्वारा शीघ्र बहाल होंगे 2969 लैब टेक्नीशियन : मंगल पांडेय

पटना। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 2 हजार 969 लैब टेक्नीशियन (प्रयोगशाला प्रावैधिक) की बहाली होगी। इसकी अधियाचना बिहार तकनीकी सेवा आयोग को भेजी जा चुकी है। आयोग की ओर से योग्य अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी। इससे पैथोलॉजी जांच का दायरा बढ़ेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा विभाग की गुणवत्ता में और बढ़ोतरी होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्यभर में विभिन्न संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों के उचित उपचार के लिए सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। बीमारियों के उचित उपचार के लिए विभागीय स्तर पर जन-जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों से लेकर संसाधनों पर विशेष फोकस है। इसमें पैथोलॉजी जांच महत्वपूर्ण कड़ी है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *