गया में BEO की संदिग्ध हालत में मौत, बंद कमरे से मिली लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गया में इमामगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामसेवक राम की संदेहात्मक स्थिति मौत हो गई है। शव एक कमरा से खून से लथपथ अवस्था में बेड के नीचे से मिला है। मौत की वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

शिक्षा पदाधिकारी राम सेवक राम मूल रुप से मधुबनी जिले के रहिका-ककरौल थाना क्षेत्र के फुहरी गांव के रहने वाले थे। वह इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में तकरीबन 3 साल से पोस्टड थे।

रविवार की अहले सुबह से ही राम सेवक राम के परिजन उनके मोबाइल पर फोन कर रहे थे। लेकिन वो फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना प्रखंड के शिक्षकों को दी।

  • Related Posts

    गया में जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए से निकली चिंगारी, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    बिहार के गया जिले में…

    Continue reading
    गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *