भागलपुर : देसी कट्टा और दो गोली के साथ चार युवक गिरफ्तार

भागलपुर । बाईपास थाना क्षेत्र के बाईपास सर्विस रोड के पास एक बगीचे में अपराध की योजना बना रहे, चार युवक को पुलिस ने देसी कट्टा और दो गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी अभिजीत कुमार मिश्रा एवं सोनू कुमार और तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुनदीचक निवासी अमृत कुमार एवं बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी ग्राम निवासी नीलाचल पांडे है। गिरफ्तारी रविवार की देर शाम की बताई जा रही है।

सभी युवक बगीचे में बैठकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर युवकों को पकड़ा। हालांकि एक युवक को छुड़ाने के लिए परिजन थाने पहुंचे हुए थे जहां युवक को निर्दोष बताया जा रहा था। बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि चारों युवक को गिरफ्तार किया गया है। बाइक, मोबाइल, देसी कट्टा और गोली बरामद की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    बेंगलुरु में बैठे बेटे ने मोबाइल पर LIVE देखा माता-पिता का मर्डर, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *