खगड़िया में पूर्व उपप्रमुख के पुत्र की गोली मार हत्या

खगड़िया : थानान्तर्गत धर्मचक गांव में रविवार को दिनदहाड़े आपसी रंजिश में गोली मारकर पूर्व उपप्रमुख के पुत्र की हत्या कर दी गई। वहीं पूर्व उपप्रमुख अशोक कुमार पोद्दार को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मृतक 22 वर्षीय अंकित कुमार था।

पीड़ित परिजनों के अनुसार हत्या का आरोपी सुबह से ही पूर्व प्रमुख के घर के गेट के पास शराब पी रहा था। वही बीच-बीच मे फायरिंग कर रहा था। इसी बीच गोलियों की आवाज सुनने के बाद घर में स्नान कर रहे पूर्व उपप्रमुख पिता अशोक कुमार पोद्दार भी जैसे घर से बाहर निकले आरोपी ने उनको गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर जब अंकित घर से बाहर निकला तो आरोपी ने उसपर ताबड़तोड़ ़कई राउंड गोलियां बरसा दी जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में घायल पूर्व उपप्रमुख को मानसी पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    कटिहार में सरपंच पागल यादव गिरफ्तार, फसल क्षति और रंगदारी मांगने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *