60 लाख के सोने के बिस्किट संग इंजिनियर गिरफ्तार

पटना/ बक्सर। रेलवे के इंजीनियर विवेक रंजन सिन्हा को आरा-बक्सर फोरलेन पर दलसागर टॉल-प्लाजा के पास रविवार की सुबह स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से ड्राइवर के साथ दिल्ली जा रहे थे।

चेकिंग के दौरान उनके पास से सोने के आठ बिस्किट (करीब साठ लाख मूल्य के) और कुछ अन्य आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में जब लाखों के सोने से संबंधित कोई कागजात नहीं दे पाए, तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया। विवेक रंजन सिन्हा पटना के महेंद्रू घाट स्थित रेलवे के कार्यालय में तैनात हैं। वह मगध विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति अरुण कुमार सिन्हा के बेटा हैं। केस मिलने के बाद सीबीआई के कस्टम महकमे की टीम ने पटना के नेहरू नगर स्थित उनके आवास पर रविवार की दोपहर सघन छापेमारी की।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *