कटोरिया विधायक की शिकायत पर नप चेयरमैन के पति गिरफ्तार

कटोरिया (बांका)। कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम और कटोरिया नगर पंचायत चेयरमैन सपना शिवानी के पति सौरभ सिंह के बीच शनिवार शाम कमीशन व धमकी देने को लेकर हुआ विवाद काफी बढ़ गया। मामले को लेकर शनिवार रात विधायक की शिकायत पर कटोरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर चेयरमैन पति को गिरफ्तार कर लिया।

सौरभ सिंह की गिरफ्तारी के बाद बाजारवासी आक्रोशित हो गए। रविवार सुबह कटोरिया थाना के पास समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय बाजार वासियों व व्यवसायियों ने विधायक के विरोध में बाजार को बंद करने का फैसला लिया। इसके बाद सभी खुली दुकानों का शटर गिरने लगा। जबकि बंद दुकानों पर ताला लटका रहा। इधर, बाजार में गहराते आक्रोश को देखते हुए कटोरिया थानाध्यक्ष ने बाजार के चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी। दूसरी ओर चेयरमैन सपना शिवानी ने भी पति को किडनैप करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए विधायक के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक व उसके सहयोगी द्वारा मेरे पति को झूठे केस में फंसाया गया है। दोनों मेरे पति को कमीशन नहीं देने पर किडनैप करने व बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। वहीं विधायक का कहना है कि नप चेयरमैन के पति ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। मुझपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

विधायक के आवेदन पर चेयरमैन पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं चेयरमैन के आवेदन पर जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

-राजकिशोर कुमार, एसडीपीओ, बेलहर

 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *