गया में कबाड़ की दुकान में बम विस्फोट, दुकानदार के हाथ बुरी तरह से हुए जख्मी, मचा हड़कंप

बिहार के गया में कबाड़ी दुकान में बम विस्फोट हुआ है। बम विस्फोट होने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बम विस्फोट से उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। वहीं इस बम विस्फोट के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति की पहचान मोहम्मद जहुर के रूप में हुई है जो कि गया शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत पश्चिमी टिलहा धर्मशाला रोड में कबाड़ की दुकान चलाते है। मोहम्मद जहुर हर दिन की तरह कबाड़ की चीजों को व्यवस्थित ढंग से रख रहे थे। तभी इस बीच एक बैग से कुछ निकला और जोरदार विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि बैग में बम था, जिसे निकालने के दौरान विस्फोट हुआ। बम विस्फोट से मोहम्मद जहुर का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि कबाड़ी दुकान के संचालक के एक हाथ की आधी हथेली बम विस्फोट से उड़ गई।

वहीं, घटना के बाद मोहम्मद जहुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन, कोतवाली, विष्णुपद समेत कई थानों की पुलिस और एएसपी टाउन पारसनाथ साहू मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए एफएसएल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *