अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, मामी और भांजे की मौत

बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसके भांजे की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के सिरसिया मनी गांव निवासी मुन्ना कुमार सिंह उर्फ अजय सिंह का पुत्र अनुराग कुमार सिंह (18) अपनी मामी बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी के साथ गंगा स्नान करने डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद आटोरिक्शा से जा रहा था। इसी दौरान गड़खा – चिरांद मुख्य पथ पर अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में मामी-भांजा की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *